राजनीतिज्ञ योग:
राजनीति में उच्च स्थान (जैसे मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री, या प्रधानमंत्री स्तर) प्राप्त करने के लिए कुंडली में कुछ विशेष राजयोग, शक्ति-प्रदर्शन योग, और लाभदायक ग्रहों की स्थिति होनी आवश्यक होती है। राजनीति में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए तीनों लग्न अर्थात जन्म लग्न, चंद्र लग्न, सूर्य लग्न को बली होना चाहिए, लग्न चतुर्थ पंचम नवम और दशम भाव में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है, लोकतंत्र का कारक होने के कारण शनि को कुंडली में बाली होना चाहिए शनि जन समूह का नेता होता है,राजनीति में उन्नति के लिए मजबूत लग्न, बलवान सूर्य, मंगल, शनि, उच्च स्तर के राजयोग, और दशम भाव का शुभ प्रभाव होना आवश्यक है।जन्म कुंडली में योग होने के साथ-साथ दशा (Vimshottari Dasha) और गोचर (Transit) भी सही समय पर शुभ फल दे तभी व्यक्ति को सत्ता मिलती है।
✅ राजनीति में उच्च पद के लिए प्रमुख योग:
1)राजयोग (राजसी सफलता का योग): जब लग्नेश (1st house lord) और नवमेश या दशमेश (9th और 10th house के स्वामी) शुभ ग्रहों के साथ केंद्र (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण (5, 9) भाव में हो। लग्न, पंचम, नवम और दशम भाव का आपसी संबंध अत्यंत शुभ माना जाता है।
2)धन योग: धन और संसाधनों के बिना राजनीति में टिकना मुश्किल होता है। 2nd, 11th और 5th भाव मजबूत हों, और लाभेश (11th lord) शुभ ग्रहों से युक्त हो।
3)शक्ति और पराक्रम योग (मंगल बलवान): राजनीति में नेतृत्व और संघर्ष की शक्ति चाहिए। मंगल ग्रह मजबूत हो, 3rd, 6th और 10th भाव में शुभ प्रभाव दे।
4)शनि का प्रभाव (जनता से जुड़ाव):शनि जनता, परिश्रम और सेवा का ग्रह है। राजनीति में शनि का अच्छा प्रभाव व्यक्ति को जनता से जोड़ता है और नेतृत्व प्रदान करता है। शनि दशम भाव में हो या उस पर शुभ दृष्टि हो।
5)सूर्य का बल (सरकार, पद, मान-सम्मान): सूर्य आत्मबल, अधिकार और उच्च पद का प्रतीक है। यदि सूर्य दशम भाव में हो या लग्नेश से संबंध बनाए तो व्यक्ति को राजकीय पद मिल सकता है।
6)राजनीति के लिए विशेष ग्रहों की भूमिका: सूर्य (आत्मबल, शासन क्षमता, सत्ता का कारक), मंगल (पराक्रम, नेतृत्व, साहस), शनि (जनसमर्थन, गरीबों से जुड़ाव, मेहनत), बृहस्पति (नीति, धर्म, वैधानिक सोच, गुरुत्व), राहु (छल-कपट, मास माइंड कंट्रोल, राजनीति में चालाकी), चंद्रमा (जनसंपर्क, लोकप्रियता, भावनात्मक कनेक्शन)
श्री नरेंद्र मोदी जी, श्री नेहरू जी, इंदिरा गांधी जी आदि की कुंडली में सूर्य और मंगल बहुत बलवान हैं। शनि और राहु भी राजनीति में दीर्घकालिक प्रभाव देने वाले ग्रह हैं, खासकर जब वो दशम (10वें) या एकादश (11वें) भाव में हों।.....ADI JYOTISH ASTROLOGER


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें